खैरागढ़. ग्राम खजरी में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
जानकारी अनुसार शनिवार 5 मार्च की रात्रि 8 बजे पुलिस को मुखबीर की सूचना पर खबर मिली कि ग्राम खजरी में शीतला मंदिर तालाब के पास कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम खजरी पहुंची जहां रात्रि 8:30 बजे तालाब किनारे जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. भगवान दास पिता बिसेलाल सतनामी उम्र 32 साल ग्राम खजरी, रूपलाल पिता द्वारिका दास गायकवाड उम्र 31 साल ग्राम दिलीपपुर, ओमप्रकाश पिता मानसिंग वर्मा उम्र 26 साल ग्राम खजरी, मोहन पिता रोहित वर्मा उम्र 30 साल ग्राम खजरी, रेसलाल पिता छोटू लाल सतनामी उम्र 24 साल ग्राम खजरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 हजार 900 रूपये नगद सहित 52 पत्ती ताश को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्यवाही की गई.
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.