वनविभाग में दैनिक वेतनभोगी की पेड़ के नीचे दबने से हुई मौत
(गुस्साए ग्रामीणों ने लालबर्रा
सिवनी मुख्य मार्ग को किया अवरुद्ध, वनविभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जाम को खुलवाया)
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।लालबर्रा थानांतर्गत ग्राम धारावासी के भानुटोला निवासी चरण सिंह उइके उम्र 45 वर्ष की पेड़ की कटाई करते समय वृक्ष के चपेट में आने से मौत हो गयी जिससे गुस्साए परिजनों ने सिवनी लालबर्रा मार्ग को अवरुद्ध कर जाम कर दिया था।जिसकी सूचना पाकर पुलिस व वन अधिकारियों ने समझा बुझाकर कर ग्रामीणों से मार्ग को खुलवाया जिस पर लगी वाहनों की लंबी कतार में फसे लोगो ने राहत की सांस लिया।प्राप्त जानकारी अनुसार चरण सिंह उईके वनविभाग में दैनिक मजदूर था जो रोजाना की तरह सात मार्च को अपने साथी मजदूरों के साथ जंगल मे जाकर लकड़ी कटाई का कार्य कर रहा था कि अचानक एक भारीभरकम वृक्ष चरण सिंह के ऊपर गिर गया जिसमे दबने से चरण सिंह की मौत हो गई।जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव को ट्रेक्टर में रखकर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।और मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद करने की गुहार लगाने लगे।जिस पर पहुंचे वनविभाग के अधिकारियों व पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मार्ग को खुलवाया और 15 हजार नकद राशि मृतक के अंत्येष्टि के लिए दिया और परिजनों को आश्वस्त किया कि नियम के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.