छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति का 7वा रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति का 7वा रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक हुआ संपन्न
दान शिविर में कुल 60 के करीब लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में शुगर एवं ब्लड ग्रुप की जांच 200 से अधिक लोगों ने करा कर लाभ उठाया
बिलासपुर। रक्तदान है प्राणी पूजा, इसके जैसा ना दान दूजा को चरितार्थ करते हुए छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति का 7 वॉ रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। रक्तदान कीजिए क्योंकि हम भी किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते हैं।हम सबको रक्तदान के लिए एक बड़ा दिल और मुक्त और प्रसन्न मन की आवश्यकता होती है, जिसके लिए धन और ताकत की जरूरत नहीं पड़ती। हमें मानवता के लिए रक्तदान करना चाहिए। किसी के जीवन का आधार हम भी बन सके। जब भी मौका मिले प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान जैसे महादान करके पुण्य संचय करना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में शुगर एवं ब्लड ग्रुप जॉच शिविर का कैम्प का भी आयोजन किया गया था।
7वाँ रक्तदान शिविर सिकलसेल पीड़ित बच्चों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 60 के करीब माननीय रक्तदानी ने रक्तदान किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम की सराहना करते हुये हरसंभव मदद करने की घोषणा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामशरण यादव, अतिविशिष्ट अतिथि प्रिंस भाटिया, कार्यक्रम अध्यक्षता निवेदिता सरकार की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिविशिष्ट अतिथि फाउण्डेशन क्रिकेट अकादमी के संस्थापक प्रिंस भाटिया ने अपने उद्बोधन में रक्तदान के माध्यम से सिकलसेल पीड़ित बच्चों को सहयोग करने की प्रशंसा करते हुये छत्रपति समिति को पूर्ण सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ड्रीमलैण्ड हायर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता सरकार द्वारा युवा रक्तदान करने वालो की प्रशंसा करते हुये युवाओं को रक्तदान करने आगे आने की बात कही और साथ ही युवावर्ग द्वारा रक्तदान कर सिकलसेल पीड़ितो की मदद करने से उनके घरवालो और समाज में सम्मान बढ़ने की बाते कही।रक्तदान के अलावा शिविर में शुगर एवं ब्लड ग्रुप जॉच शिविर का आयोजन भी किया गया ।जिसे आकाश पैथोलेब जुनी लाइन द्वारा उक्त जाँच कार्य किया गया जिसमे 200 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
समिति के आनंद राव महाड़िक ने बताया कि छत्रपति समिति का यह 7वाँ रक्तदान शिविर सिम्स ब्लड बैंक के माध्यम से पूर्ण किया गया। सिम्स के माध्यम से सिकलसेल पीड़ितो को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे अब दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले सिकलसेल मरीजो को ब्लड के लिये भटकना नही पड़ता है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.