Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 8, 2022

वनों को आग से बचाये, आने वाले कल को सुरक्षित बनाये

 वनों को आग से बचाये, आने वाले कल को सुरक्षित बनाये



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


सालेटेकरी/बालाघाट।गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।इसी दो से तीन महीनों में वनों में आग लगाई जाती है जिससे पशु, पक्षी, विभिन्न प्रकार के जीव जंतु इस अग्नि में जलकर राख हो जाते है।यहां तक वन में लगी आग को बुझाते बुझाते कई सुरक्षा श्रमिक और वनरक्षक इसमें अपनी आहुति दे चुके हैं जो बहुत ही चिंतनीय है।वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्च से अप्रैल के बीच वनों में आग लगाई जाती है जिसके जिम्मेदार इंसान ही होता है जो कभी जानबूझकर या कभी अनजाने में वनों को आग के हवाले कर देता हैं


जो आने वाले समय मे बहुत ही ज्यादा विपरीत प्रभाव पड़ेगा जिसको शायद ये लोग नही समझते।हालांकि इस बीच वनविभाग मुश्तैदी से वनों की निगरानी करता है लेकिन कहते है न कि सबकुछ वनकर्मियों के ऊपर ही डाल देना बेमानी है।वनों को आग से बचाना, वन्यजीवों की रक्षा करना,ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना आदि जिम्मेदारी हम सबकी है जिसको हमे निभाना ही चाहिए।वनों में आग लगने का कारण कही न कहीं इंसान ही होता है जो जानबूझकर आग को लगाता है।कभी महुआ बीनने के नाम पर या कभी सफाई के लिए जो अनुचित है।बिरसा दमोह वनपरिक्षेञ के कर्मचारियों व अधिकारियों ने जनता से अपील किया है कि वनों  में आग न लगायें, अगर महुआ बीनने में असुविधा होती है तो पेड़ के नीचे की सफाई किया जा सकता है जिससे वनों की सफाई भी होगी और आपका काम भी हो जाएगा और वनों की सुरक्षा में आपकी भागीदारी भी हो जाएगी। बिरसा वनपरिक्षेञ अधिकारी एस. पी.गोस्वामी, वनपाल पंकज रिछारिया,बी.आर. नारनौने,जीवनलाल वरकड़े,बी डी खांडेकर तथा समस्त वनअमला ने आमजन से अपील किया है कि वनों को आग से बचाने में अपनी भागीदारी देकर इस महान कार्य का हिस्सा बने।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad