15 लीटर महुआ शराब की बिक्री करते ग्रामीण पकड़ाया,
कोरबा-थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े उरगा थाना प्रभार ग्रहण कहते हैं असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है उरगा थाना के परसाीावना कुदुरमाल में गांव के कुएं के पास अवैध तरीके से महुआ शराब बिक्री करने की सूचना पुलिस को मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में घेराबंदी की और नवापारा कला निवासी त्रिदेव पटेल पिता अंबिका प्रसाद को पुलिस ने पकड़ा।
उसके पास जेरीकेन में रखे 15 लीटर महुआ शराब को भी पुलिस ने जब्त किया। मामले में त्रिदेव पटेल के विरूद्ध उरगा पुलिस ने 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.