रतनपुर होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,हुड़दंगियों एवम गुंडे बदमाशों पर होगी सख्त कार्यवाहीशांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की जा रही अपील
रतनपुर से ताहिर अली का रिपोट
रतनपुर....17 मार्च होली एवं शब ए बारात त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के निर्देश पर आज दिनांक 17 मार्च 2022 को रतनपुर थाना प्रभारी के यु.एन शांत साहू नेतृत्व में थाना फ्लैग मार्च निकाला गया ।
चारपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब ए बरात त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गई । साथ ही रतनपुर के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की जा रही है ।
थाना प्रभारी यू. एन.साहू स्पष्ट कर दिया है कि शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने वाले के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी । वहीं तीन सवारी हुड़दंग करने वाले एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.