मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट
भाटापारा:- 15वी छत्तीसगढ़ स्टेट सब जूनियर, जूनियर , यूथ, सीनियर पुरुष एवं महिलाएं बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश एम्योच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 27/03/2022 से 30/03/2022 तक सिविल सेंटर भिलाई में आयोजित किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में पहली बार बलौदाबाजार जिला एम्योच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के खिलाड़ी बलौदाबाजार जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है - विजय सारथी , कलश साहू , गजेंद्र ध्रुव , टिकेश्वर गोस्वामी , सुनील साहू , नीरज मंधानी , पुष्पलता साहू , विभा देवांगन , साक्षी चौहान , नेहा साहू तथा टीम मैनेजर कुमेश साहू है इन सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बलौदाबाजार ज़िला एम्योच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक राकेश ईदवानी , अध्यक्ष डॉ. विकास आडील, संयोजक मोहन लाल केशरवानी , उपाध्यक्ष अमित तिवारी , कोषाध्यक्ष पीताम्बर साहू ,पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी परमानंद सचदेव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी उक्त जानकारी बलौदाबाजार ज़िला एम्योच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास आडील के द्वारा दिया गया ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.