Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 25, 2022

*्शिवसैनिको ने किया चक्काजाम सांवरा आदीवासीयो के लिए माँगा पानी

 *शिवसैनिको ने किया चक्काजाम सांवरा आदीवासीयो के लिए माँगा पानी*



*शिवसैनिको ने गरीबो को मुलभुत सुविधा दिलाने बलौदाबाजार के मेन रोड़ पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया* 


शिवसेना बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष संतोष यदु के नेतृत्व में सात सौ सांवरा परिवार व ठेला खोमचा लगाने वाले गरीबो ने मुलभुत सुविधाओं के लिए माँग करते हुए आज बलौदाबाजार के गार्डन चौंक में प्रदर्शन किया तब जब जिला  प्रशान के अधिकारी निंद में सोते रहे लेकिन जैसे ही सभी शिवसैनिक व सांवरा आदीवासी जनजाती के लोगों ने मेन रोड़ जाम कर सड़क पर बैठ गये और नारेबाजी करते हुए घंटेभर चक्काजाम कर दिया तब जिला प्रशासन जागा और आनन फानन में अधिकारी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और मान मनौव्वल करने जिलाध्यक्ष संतोष यदु से बात किया लेकिन संतोष यदु गरीबो को मुलभुत सुविधाओं के लिए अड़ गये और अधिकारीयो को जमकर लताड़ लगाते हुए जवाब माँगा की जब गरीब माँग करते हुए तड़पकर अपनी प्रांण त्याग देंगे तब जिला प्रशासन जागेगा कई वर्षो से छत्तीसगढ़ के मुल निवासी सांवरा जनजाती आदीवासी परिवार जो पहले बलौदाबाजार नगर के ईंदिरा कालोनी के मुरम तालाब के पार में निवास करते थे जहाँ उनके घरो का पट्टा भी उनके पास हैं लेकिन इनको गंदगीसमझकर रातो रात वहाँ से यह कहकर हटा दिया की आप लोगों को विस्थापित कर पक्का मकान बिजली पानी सभी सुविधाओं को दिया जाएगा लेकिन आज दस वर्ष बित जाने के बाद भी न मकान मिला आज भी सांवरा आदीवासी जनजाती के 700 परिवार मुलभुत सुविधाओं जैसे बिजली पानी स्वास्थ्य रोजगार शिक्षा आदी के लिए तरस रहे हैं नगर से हटाकर इन्हे बाहर जंगल में बसाया गया हैं जहां पर हर वर्ष बारिस के मौसम में इनके जुग्गी झोपड़ी डुब जाते हैं कई लोगों की दबकर व पानी में डुबकर मौत हो चुकी हैं आज गर्मी से लोग परिसान हैं लेकिन ये आदीवासी परिवार एक एक बुंद पिने के पानी के लिए तरस रहे हैं लगातार माँग करने के बाद भी किसी ने उनकी मदत नहीं किया तब शिवसेना ने उनकी मदत के लिए बिड़ा उठाया हैं और हम जब तक उनको उनका हक अधिकार नहीं दिला देते तब तक लड़ते रहेंगे । शिवसैनिक व पुलिस के बिच धक्का मुक्की व बहस बाजी भी हुआ पुलिस अधिकारी जेल गिरफ्तार करने की धमकी देते रहे ल्  लेकिन संतोष यदु अपने समर्थको के साथ अड़े रहे भारी बवाल व मान मनौव्व के बाद कलेक्टर से मिलने के लिए आंदोलनकारी तैय्यार हुए और रैली निकालकर मुख्य सड़क पर प्रदर्शन करते हुए हजारो की संख्या में कलेक्टोरेड़ पहुंचे जहाँ पर पुलिस ने बेरिकेट लगाकर ही सभी को रोक दिया और आंदोलन करियो में से केवल  चार लोगों को ही अंदर आने दिया जिसमें जिलाध्यक्ष संतोष यदु समेत जिला महासचिव मनहरण साहु जिला उपाध्यक्ष गंगोत्री साहु आदी ने कलेक्टर ड़ोमन सिंह से मिलकर बात रखी जिसमें कलेक्टर ने उनके सामने ही जिम्मेदार विभाग के अधिकारीयो को बुलाकर तुरंत आदेशित किया की तत्काल सभी माँगो को पुरा करने लग जाए और जिसमें पानी की समस्या दुर करने पानी टंकी का निर्माण करने व तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकर से पानी पहुंचाने तथा विस्थापित करने जल्द जगह का चयन कर सभी सुविधाओं को दिलाने की बात कहीं साथ ही ठेला खोमचा लगाने वाले दस परिवार जिनके लिए मुरम तालाब में बने कांम्पलेक्स की जमीन को नगर पालिका के सुपुर्द करने की बात कहीं तब जाकर संतोष यदु ने सभी आंदोलन कारियो को शांत कराया और बताया की जिला प्रशासन ने एक सप्ताह का समय माँगा हैं अगर एक सप्ताह में माँगो को पुरा नहीं किया गया तो शिवसैनिक  उग्र प्रदर्शन कर सकते हैं यह बात जिला महासचिव ने पत्रकारो को बताया हैं प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिवसेना जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव मनहरण साहु , भीखम यदु , जिला सचिव मुकेश साहु , ईश्वर प्रसाद निषाद , जिला उपाध्यक्ष गंगोत्री साहु , जिला कार्यकारणी सदस्य लोकेश्वरी चौहान , रोहित देवाँगन , गिरजा यादव , भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन , बलौदाबाजार ब्लाँक अध्यक्ष विशाल महिलांगे , तिल्दा ब्लाँक अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा , पलारी ब्लाँक अध्यक्ष संतोष नवरंगे , कसड़ोल ब्लाँक अध्यक्ष मुकेश साहु , उपाध्यक्ष मनीष पटेल , केशव साहु , दिपक वर्मा , दिनेश घृतलहरे , लगनसाय साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, जित्तू जोशी,उदल रात्रे, गोवर्धन यदु, मुकेश वर्मा, अशोक देवांगन एवं सैंकड़ो सांवरा परिवार के लोग व बलौदा नगर में ठेला खोमचा लगाने वाले लोग भी शामिल हुए।


*मुकेश साहू की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad