Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 16, 2022

आज का राशिफल 16-03-2022 (बुधवार)

 

मेष

16-03-2022

 आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियाँ, लज़ीज़ खाना और पेय यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 

 

---------------------------------------


वृष 

16-03-2022


 आज खुद की इच्छाएं पूरी करने की कोशिशें कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। जमीन-जायदाद का बंटवारा आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कहीं घूमने के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। लवमेट अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना लेंगे।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


मिथुन 

16-03-2022


 आज ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। व्यापार धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

16-03-2022


 सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी क्षमताओं को मांजने की कोशिश करें। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


सिंह 

16-03-2022


 आज का दिन शानदार रहने वाला है। ख़ुश रहें क्योंकि अच्छा समय आ गया है। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। शाम तक किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायें और लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ भी उठायें। काली मंदिर में पूजा करें, सेहत आज फिट रहेगी।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : हल्का नीला 



 

---------------------------------------


कन्या

16-03-2022


 आज आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। अपने विवाद को बढ़ावा न दें। आपका पुराना रोग उभर सकता है। धैर्य रखें। सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। गुणवत्ता एवं बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


तुला 

16-03-2022


 किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

16-03-2022


 आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग 



 

---------------------------------------


धनु 

16-03-2022


 आज आप मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


मकर 

16-03-2022


 आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। मुहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


कुंभ 

16-03-2022


 आज किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे है। जिससे आपको कोई जरुरी सुझाव मिलेगा। विदेश में रहने वाले दोस्त के परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। किताब का कारोबार करने वाले को बिजनेस में बंपर फायदा होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : हल्का लाल 



 

---------------------------------------


मीन 

16-03-2022


 आज आपके आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। आज आपके मित्र आपको शराब की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेंदारियों को जरूर पूरा करेंगे। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। प्रवास में सावधानी रखना होगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : नीला रंग 



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad