छत्तीसगढ़िया (कोसरिया) महार समाज दल्लीराजहरा द्वारा वार्ड क्रमांक -18 में एक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपए अनुदान राशि स्वीकृत व सहयोग करने हेतु महिला व बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री अनीला भेड़िया को अनुरोध पत्र सौपां गया।
दल्लीराजहरा :- आज 28 फरवरी 2022 को दल्लीराजहरा गायत्री मंदिर प्रांगण में सम्मानिया मंत्री ,महिला व बाल विकास एवम समाज कल्याण विभाग श्रीमती अनीला भेड़िया जी से छत्तीसगढ़िया महार समाज (कोसरिया) दल्लीराजहरा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमान अशोक बाम्बेस्वर जी के शहयोग व निर्देश में भेंट कर उन्हें समाज के कार्यकलापो के लिये मोंगरा दफाई वार्ड क्रमांक 18 में एक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10.00 लाख रुपए अनुदान राशि स्वीकृत व सहयोग करने हेतु अनुरोध पत्र दिया गया ,जिसके लिये महिला व बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनीला भेड़िया महोदया जी ने आश्वासन दिया।
कई वर्षो से रुका हुआ भवन निर्माण का कार्य मंत्री महोदया जी द्वारा पूर्ण होने से दल्लीराजहरा कोसरिया महार समाज को बहुत सहयोग मिलेगा। व दल्लीराजहरा क्षेत्र मे कोसरिया महार समाज का भवन ही नही है। जिसकी कमी आज तक समाज के लोगो को है।
महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी को छत्तीसगढ़िया महार समाज (कोसरिया) सदैव आभार प्रगट करता है।
इस अवसर पर कोसरिया महार समाज दल्लीराजहरा अध्यक्ष श्री भारत सहारे जी ,श्रीमती सोना बाई सहारे, पवन बोदले ,श्रीमती बिमला बाई ,राकेस सहारे ,अनिल कोसा ,रामकुमार सहारे और अन्य कोसरिया महार समाज के सदस्यगण उपस्थित हुए।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.