छुईखदान में एपीआई का विशाल जनसभा 5 मार्च को
आम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई) के द्वारा खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र छुईखदान में 5 मार्च शनिवार को दोपहर विशाल जनसभा को आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कास्मोह्यूमेनिज्म के संशोधक व प्रवर्तक विजय मानकर होंगे,साथ ही महासचिव अर्जुनसिंह ठाकुर , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युगलकिशोर सोनटेके प्रदेश अध्यक्ष मालिक राम ठाकुर ,प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ नागेश्वर बोरकर ,भानुप्रताप पोया,जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल खोब्रागडे, संदीप टेम्बुलकर, महेन्द्र लेन्झारे प्रमुख रूप से शामिल होंगे। नागेश्वर बोरकर ने बताया कि एपीआई का छुईखदान में मिशन 2023 – 24 चुनाव को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जहां जिले भर से आमजन पहुंचंगे वहीं बड़ी संख्या में लोगों से यहां पहुंचने की अपील की गई। एपीआई का जो नारा है एपीआई को लाना है, नया छत्तीसगढ़ बनाना है। एपीआई को लाना है, महान गोंडवाना बनाना है। के साथ हम आगे बढ़ रहें है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मानकर भारत में शिक्षा, समानता, बंधुत्व को लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और हमारी पार्टी संविधान की बात करती है। संविधान के अनुसार सभी लोगों को समानता, भाईचारा के साथ शिक्षा, रोजगार का अधिकार मिलना चाहिए जिसको लेकर एपीआई खैरागढ़ उपचुनाव चुनाव लड़ेगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.