Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 13, 2022

कोविड-19 संक्रमण में योग आयोग की भूमिका विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित। योग से आत्मविश्वास बढ़ता है, योग एक अनुशासन हैं: श्रीमती भेड़िया।

 कोविड-19 संक्रमण में योग आयोग की भूमिका विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित। योग से आत्मविश्वास बढ़ता है, योग एक अनुशासन हैं: श्रीमती भेड़िया। 




पंचायत स्तर पर भी योग कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन। 


दल्लीराजहरा :- 12 मार्च 2022/ कोविड-19 संक्रमण में योग की भूमिका विषय पर आज यहां नगर निगम सभागार रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योग के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


       समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर भी योग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। योग से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हम एक अनुशासित जीवन शैली अपना पाने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि उचित तरीके से और कुशल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से योग करने से हमें ज्यादा फायदा मिलेगा। योग की कोविड-19 के दौरान बहुत बड़ी भूमिका रही है।


       राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने प्राचीन यौगिक पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि हमें नियमित रूप से कम से कम एक घंटा रोजाना योग अथवा शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। इससे हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। जिससे हम ज्यादा क्रियाशील हो पाते हैं।



        सभापति श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि आज के इस अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में कई देश के लोग जुड़े हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के नाम की गूंज कई देशों में फैल रही है। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना महामारी में रक्षा कवच के रूप में योग ने हम सब का ध्यान आकृष्ट किया है।



        मुख्य अतिथि श्रीमती भेड़िया ने एक घंटे तक शीर्षासन करने वाले टिकेश्वर पटेल को स्मृति चिन्ह एवं पदक भेंट किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने योग के विषय में अपना व्याख्यान दिए। इस अवसर पर योग आयोग के सदस्य श्री गणेश नाथ योगी, श्री राजेश नारा, श्री रविंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी संचालक श्री पंकज वर्मा, योग आयोग के सचिव श्री एम एल पांडे, श्री अखिलेश्वर तिवारी सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad