Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 4, 2022

सिवनी के पत्रकार के वाहन में तोड़फोड़, पुलिस गिरफ्त में आए 2 आरोपी, आज सौपेंगे ज्ञापन

 सिवनी के पत्रकार के वाहन में तोड़फोड़, पुलिस गिरफ्त में आए 2 आरोपी, आज सौपेंगे ज्ञापन


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी। दिनांक 04/03/2022 को दैनिक भास्कर समाचार पत्र के रिपोर्टर मनीष तिवारी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02/03/22 को उनके द्वारा दैनिक भास्कर समाचार पत्र में समाचार लेख किया गया था कि एफ.सी. आई. गोदाम के पास असामाजिक तत्व बैठे रहते है तथा हल्ला करते हैं जिसके बाद दिनांक 03/03/22 को रात 8:45 बजे प्रार्थी के घर के सामने आकर हनी मिश्रा तथा अन्य दो लोग गंदी गंदी गालियां बक रहे थे तथा घर के सामने खड़ी उनकी गाड़ी ओमनी बैन नंबर MP/51/C/0416 में आग लगाने की धमकी दे रहे थे एवं उनके द्वारा गाड़ी के आगे पीछे के कांच में पत्थर मारकर तोड़ दिया गया। जिस पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध अप क्र. 185/2022 धारा 294, 506,427,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया।

उक्त सूचना की प्राप्ति पर पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस के मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी श्रीमती पारुल शर्मा को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपी हनी मिश्रा एवं अभिषेक श्रीवास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड छटवाया जा रहा है विधिअनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जाती है।

आरोपी:

1) हनी मिश्रा निवासी सिवनी थाना कोतवाली सिवनी ।

2) अभिषेक श्रीवास निवासी सिवनी थाना कोतवाली सिवनी ।

वहीं इस मामले को लेकर पत्रकारों में खासा आक्रोश व्याप्त है। पत्रकार गण शुक्रवार को दोपहर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को पत्रकारों की सुरक्षा के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad