पिकअप वाहन पलटने से 20 से ज्यादा मजदूर घायल,3 की हालत गंभीर
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। हट्टा थाना अंतर्गत गोदरी में रहकर मजदूरी करने वाले सोनगुड्डा निवासी करीब 20 से 25 लोग घायल हो गए जिसमे तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन यात्रियों से भरी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार करीब 30 से भी ज्यादा लोग जिसमे बच्चे भी शामिल थे घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।
*वाहन चालक की लापरवाही से हुआ हादसा*
वाहन में सवार यात्री ने बताया कि पिकअप वाहन चालक वाहन को बहुत तेज रफ्तार से चला रहा था जिसको हम लोग आराम से वाहन को चलाने के लिए अनुरोध कर रहे थे लेकिन वाहन चालक की मनमानी से यह हादसा हो गया।घायलों में मामूली रूप से घायल लोगों ने बताया कि हम सभी लोग सोनगुड्डा निवासी हैं जो गोदरी में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं।आज छुट्टी होने के चलते सभी लोग भगवान भोले का दर्शन के लिए डोंगरगांव जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया जिसमें 20 से ज्यादा लोगो को चोटें आईं हैं।वाहन के पलटते ही वाहन चालक वहां से रफूचक्कर हो गया।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
*सड़क दुर्घटना में घायलों की सूची*
सड़क दुर्घटना में पिकअप वाहन में सवार राजेश पिता लिखन टेकाम अट्ठारह माह, उमरकली पिता छितरु बीस माह, सरिता पिता कितरा टेकाम दस वर्ष, अनिता पिता माहूर मकराम, दस वर्ष, सरिता पिता धनसिंह पंद्रह वर्ष, रामबती बाई, सोनिया बाई, जनोती पिता लिखन टेकाम पांच वर्ष, सरीता टेकाम दस वर्ष, रामबती बाई पति बिरन मरकाम साठ वर्ष, समरीत पिता फागु मरकाम पैतालीस वर्ष, सतीरा पिता करपाल मेरावी सत्तरा वर्ष, रमबती पित मोहन टेकाम, मंगली पति धनसिंह टेकाम, रामसिंह पिता कुंवरसिंह मेरावी बीस वर्ष, बीरसिंह, सोहन टेकाम पच्चीस वर्ष, शांतिबाई टेकाम, सूबेलाल पिता महरसिंह मेराबी, सुकदेव पिता धनसिंह टेकाम बारह वर्ष, सहारु पिता लाखू मराबी, सनोता पति लक्खन घायल हो गए है। जिनमें से करीब तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस मामले पर हट्टा थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि सवारियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई जिसमें सवार लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल भेजा गया है।जहां इलाज जारी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.