Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 23, 2022

खैरागढ़ टिकट चयन को लेकर जेसीसी की चली मैराथन बैठक 24 मार्च को दल बल के साथ भरेंगे नामांकन

 खैरागढ़ टिकट चयन को लेकर जेसीसी की चली मैराथन बैठक

24 मार्च को दल बल के साथ भरेंगे नामांकन 



खैरागढ़ उपचुनाव दावेदारों की सूची तैयार, अंतिम निर्णय लेगी पार्टी सुप्रीमो डॉ रेणु जोगी।

स्व. देवव्रत सहित अन्य दिवंगत नेताओं को बैठक में किए याद।

खैरागढ़ को जीतकर स्व. देवव्रत सिंह जी को देंगे श्रद्धांजलि

पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रभाव के संबंध में केन्द्रीय ससंदीय बोर्ड के सदस्यांे ने रखे अपने विचार।



जनता कांग्रेस का छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हो चुका है विलय - अमित

2023 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सरकार बनाने का लिए संकल्प

खैरागढ़ / रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 21 मार्च 2022। पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के पश्चात रिक्त हुई खैरागढ़ विधानसभा में आगामी 22 अप्रैल 2022 को उपचुनाव संपन्न होगा। जिसकी तैयारी को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा आज महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमें टिकट चयन को लेकर दावेदारों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है और बैठक में सभी सदस्यों ने खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमों डॉ रेणु जोगी पर छोड़ा। पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दिनांक 24 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे दल बल से साथ भरा जाएगा। बैठक के पूर्व  संसदीय बोर्ड के द्वारा पूर्व विधायक देवव्रत सिंह सहित दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई और खैरागढ़ चुनाव को जीत कर देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया गया है। 

बैठक में पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव का छत्तीसगढ़ राज्य में प्रभाव को लेकर संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें और आगामी 2023 में छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिए। संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी सुप्रीमों श्रीमती रेणु जोगी, विधायक दल के नेता श्री धर्मजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी, विधायक श्री प्रमोद शर्मा जी, श्री तिलक राम देवांगन, हरिदास भारद्वाज, श्री महेश देवांगन, जरनैल सिंह भाटिया, डॉ. अमीन खान, संतोष गुप्ता, डॉ अनामिका पाल, प्रदीप साहू, भागवानू नायक, रवि चंद्रवंशी, अजय पाल आदि उपस्थित थे।



*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad