C n i news narsinghpur sanjay sahu
नरसिंहपुर के जनपद मैदान में विधायक श्रीमती सुनीता पटेल के नेतृत्व में 24 दिन से चल रहा धरना आगामी समय के लिए स्थगित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सीपी मित्तल ने विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, विधायक संजय शर्मा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिली शरण तिवारी, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पटेल,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल एवं नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष करेली राजेंद्र रघुवंशी के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से चर्चा उपरांत बताया कि जनपद मैदान का धरना स्थगित किया जाता है
एवं 5 मार्च को जबलपुर कमिश्नर जबलपुर से मिलकर गाडरवारा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराकर समस्याओं के निदान की मांग की जाएगी । साथ ही 7 मार्च को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया जाएगा । यदि सकारात्मक निर्णय सरकार और प्रशासन ने नहीं लिया तो कांग्रेस के सभी विधायक सुनीता पटेल के समर्थन में भोपाल में 7 मार्च से धरना देंगे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.