डोंगरगाँव
28 मार्च को होगा जिला स्तरीय कर्मा जयंती का आयोजन
राजनांदगांव- जिला साहू संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को दोपहर 12•30 बजे साहू सदन जिला चिकित्सालय के सामने राजनांदगांव में जिलाध्यक्ष कमल किशोर साहू जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
इस बैठक मे पापमोचिनी एकादशी 28 मार्च दिन सोमवार को भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ राजनांदगांव मे मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम दो दिवसीय होगा जिसका शुभारंभ 27 मार्च को होगा,प्रथम दिवस युवा सम्मेलन तथा संध्या बाईक रैली से नगर भ्रमण किया जाएगा जिसमे प्रत्येक परिक्षेत्र के युवा प्रतिनिधी सम्मिलित होगे , द्वितीय दिवस 28 मार्च को सुबह मां कर्मा मंदिर मे पूजा अर्चना पश्चात कलश यात्रा के साथ मां कर्मा की झांकी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। दोपहर 2 बजे पश्चात मुख्य समारोह का मंचीय कार्यक्रम व समाज के प्रतिभाओ का सम्मान कार्यक्रम होगा। जिला साहू संघ ने निर्देशित किया है कि इस दिन किसी भी ईकाई मे कोई बडा आयोजन न करके जिला स्तरीय आयोजन मे सभी तहसील, परिक्षेत्र व ग्राम को सम्मलित होना है। कार्यक्रम की व्यापक तैयारी हेतु कोर कमेटी का गठन किया गया है। युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, राजनीतिक प्रकोष्ठ, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, न्याय प्रकोष्ठ को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक मे जिला साहू संघ के वर्तमान आजीवन सदस्यो का ग्राम, परिक्षेत्र व तहसील से सत्यापन कराया जाएगा तथा नए आजीवन सदस्य बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया।
अमरनाथ साहू बने प्रदेश प्रतिनिधी
बैठक मे प्रदेश साहू संघ के आजीवन सदस्यो मे से एक प्रदेश प्रतिनिधी जिला महामंत्री अमरनाथ साहू को चुना गया, जो प्रदेश साहू संघ के निर्वाचन मे भाग ले सकेंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष कमल किशोर साहू, संरक्षक डा निरेन्द्र साहू, महामंत्री अमरनाथ साहू, कोषाध्यक्ष विवेक साहू, उपाध्यक्ष नीरा साहू, डी डी साहू, शैलेन्द्र साहू,श्रीमति तारा साहू, संगठन सचिव हेमंत साहू, सहसचिव धरम साहू, पूर्णिमा साहू, उपकोषाध्यक्ष भुवाल साहू, अंकेक्षक अंजोर सिंह साहू, बिशेसर साहू, तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू डोंगरगाव, शिवप्रसाद साहू मोहला, भागवत साहू राजनांदगांव, घम्मन साहू खैरागढ, परमानंद साहू, मदन साहू, डा महेश साहू, दिलीप साहू, भागवत साहू, मनमोहन साहू,सरिता साहू , सुमन साहू, यदु कुमार साहू, धनराज साहू, आदि प्रमुखजन सहित जिला, तहसील पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य सम्मलित हुए।
सादर प्रकाशनार्थ
अमरनाथ साहू
महामंत्री
जिला साहू संघ
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.