मीडिया प्रभारी ने की कोटा विधायक से मुलाकात... क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा
कोटा से अविनाश मिश्रा के साथ प्रितेश पाण्डेय
बिलासपुर/बेलगहना.... क्षेत्र में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार व क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के संबंध में बेलगहना के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मिश्रा ने की विधायक रेणु जोगी से मुलाकात। कोटा विकासखण्ड के पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदारों के हस्तक्षेप व गुणवत्ताहीन कार्यों के संबंध में की चर्चा। साथ ही कोटा विकासखण्ड में सिंचाई विभाग द्वारा अब तक कराए गए नहर निर्माण में अधिग्रहित किसानों के जमीन के मुआवजे के संबंध में चर्चा की। विधायक रेणु जोगी ने इस संबंध में किसानों की लिस्ट निकलवाने व मुआवजे संबंधी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही है। ज्ञात हो कि मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मिश्रा ने उपरोक्त मामले को लेकर शनिवार को रायपुर स्थित विधायक बंगले पर रेणु जोगी से मुलाकात की।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.