देवगण पुलिस के द्वारा आम जनता एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित रखने हेतु बॉली बॉल एवं रस्सा कसी की प्रतियोगिता का कराया आयोजन ।
*मुरैना* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष बागरी , अति . पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी जौरा श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस एवं आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु थाना देवगढ के द्वारा बॉलीबॉल एवं रस्सा कसी की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।
प्रतियोगिता में ग्राम सिहुरी , डाबरपुरा , देवगढ , बागचीनी , खितौरा , लिहोरीपुरा , पठानपुरा , पंचमपुरा के खिलाडियों ने भाग लिया । विजेता एवं उप विजेता टीमों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किये । इस क्रम में पुलिस एवं आमजन के बीच समन्वय स्थापित रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लोगों के बीच संवाद किया । इस मौके पर थाना प्रभारी देवगढ उ.नि. एस . एस . चौहान , श्री जयकुमार अरोरा ( सूबेदार अ ) , सउनि गजेन्द्र सिंह , आरक्षक दिलीप , विष्णु , भरत , विपिन जाट , भैंरू , अनूप आदि उपस्थित रहे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.