दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक - 2 के आर एन सी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दल्लीराजहरा :- आज दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 2 के आर एन सी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 1 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज दुबे जी विशेष अतिथि के रूप में मनोज सिंग जी शामिल हुये ।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारे देश मे क्रिकेट उम्मीदों का खेल है छोटे छोटे मैदानों से खेलकर ही लोग वैश्विक स्तर पर खेलकर देश के साथ साथ अपने क्षेत्रों का भी नाम आगे बढ़ाने का कार्य करते है मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
आज हुए इस क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ओर विशेष अतिथि का स्वागत आर एन सी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सोमेश जायसवाल जी ,मोहन खरसे,धीरज निर्मलकर,जितेंद्र जायसवाल गोलू साहू के साथ समिति के सभी सदस्यों ने किया।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.