अवैध रेत उत्खनन करने वाले के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही
3 ट्रैक्टर रेत उत्खनन परिवहन करते जप्त किया
खैरागढ़ । जालबांधा थानांतर्गत लगातार जारी रेत के अवैध उत्खनन पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू करतें थाना अंतर्गत आने वाले मड़ौदा बिड़ौरी स्थित आमनेर नदी पर सूचना के बाद रेत का अवैध खनन करने वालें तीन वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की है. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी जालबांधा के संयुक्त टीम के साथ रेत उत्खनन करने वाले के खिलाफ रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान ग्राम मड़ौदा बिरौली के आमनेर नदी पर अवैध रूप से तीन ट्रैक्टर बिना नंबर रेत उत्खनन करने वालों को उत्खनन करते रंगे हाथ पकड़े जिसमें ट्रैक्टर चालक लोकेश्वर साहू पिता गेंद राम साहू 20 वर्ष मडौदा, अनिल साहू पिता तुलसी साहू 22 वर्ष निवासी बिरौड़ी, किरण कुमार साहू पिता नमूस राम 26 वर्ष निवासी मड़ौदा को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिसे जिला खनिज विभाग राजनांदगांव को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पवन पटवा प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह प्रधान आरक्षक राम दयाल सिंह आरक्षक पुष्पेंद्र साहू आरक्षक नरेंद्र
साहू की सराहनीय भूमिका रही।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.