ग्राम पंचायत परासी ब्लॉक मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.में हाथी के कुचलने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत यह घटना आज सुबह की है और साथ में एक 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मरवाही ब्लॉक में गजराज (हाथियों) का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।। आज सुबह फिर एक मौत देखना पड़ा।।। जहा शासन प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठे हैं।।।
सुबह सुबह 6:00 बजे ग्राम परासी थाना मरवाही मैं बाहर टहलने गए नानी नाती पर हाथियों का कहर बरपा ताजा मामला ग्राम परासी का है सुबह 6:00 बजे टहलने के लिए खेत की ओर निकले धनिया बाई पिता अशोक लोनी उम्र लगभग 40 वर्ष एवं उनका पोता राघव पिता श्याम सुंदर उम्र 6 वर्ष के ऊपर जंगली हाथियों का कहर बरपा जिसमें से धनिया बाई को हाथी ने उठाकर बुरी तरह से पटक दिया और साथ ही पैर से कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई एवं इस घटना में उसके साथ गए उनके नाती राघव गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें तत्काल आपातकालीन सेवा इमरजेंसी 108 के माध्यम से CHC मरवाही लाया गया।
जहां पर डॉक्टर ने धनिया बाई पति अशोक को मृत घोषित कर दिया एवं घायल का इलाज जारी है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.