मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मे 40 जोड़ा परिणय सुत्र मे बंधे , विधायक निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने दिया आशीर्वाद
गुण्डरदेही संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद बुधवार को नगर पंचायत गुण्डरदेही मे महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मे शामिल होकर 40 जोड़ो को आशीर्वाद दिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शादी के लिए सहायता राशि राज्य सरकार के माध्यम से वितरण कर रहे है। जिसके माध्यम से वह बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी बेटी के विवाह को संपन्न कर सकते है। श्री निषाद ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी जरूरतमंद निराश्रित परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। आर्थिक तंगी के कारण बहुत से परिवार ऐसे है जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च करने में असमर्थ रहते है जिसके कारण बालिकाओं को अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसके निदान के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह शुरू की गई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को शादी मे मदद करने के लिए यह एक विशेष पहल छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा की गई है। इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर अर्जुन्दा नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन ब्लाक अध्यक्ष भोजराज साहू प्रकाश नाहटा आलोक चंद्राकर पार्षद वर्षा चन्द्राकर तारिणी चन्द्राकर जनपद सदस्य दीपक साहू तामेश्वर देशमुख के आलावा गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल तहसीलदार विनोद कुमार साहू महिला बाल विकास के अधिकारी वर वधु के परिजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होकर वर वधु को आशिर्वाद प्रदान किए
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.