तिरंगा देख रसियन आर्मी ने दिया सम्मान, जिले के डा. प्रियांशु समेत 40 छात्रों की बची जान
आमगांव बड़ा निवासी डा. प्रियांशु गौतम श्रीधाम ट्रेन से पहुंचें करेली, वतन आने की जद्दोजहद के साझा किए रोंगटे खड़े करने वाले अनुभव*
नरसिंहपुर।‘ यूक्रेन और रूस में चल रहे रक्तपात युद्ध से यूक्रेन मैं डर का माहौल बना हुआ है जहां देखो वहां लाशें पड़ी हुई है कैसे जान बचाकर वतन वापसी हुई अपनी दास्तां बयां कर रहे डॉ प्रियांशु कहां की फक्र है कि हम भारतीय हैं, तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। इसके कारण ही हम आज सुरक्षित अपने वतन लौट सके हैं।
यूक्रेन से निकलने पर हमने पूरी बस में तिरंगे के पोस्टर लगा रखे थे। रोमानिया बार्डर तक 700 किमी के सफर में जहां-तहां हमें रसियन आर्मी मिली, उन्होंने हमें तिरंगा देखकर भरपूर सम्मान दिया। सकुशल और सुलभता से आगे बढ़ने वे रास्ता देते गएा।‘ ये बात करेली तहसील के अंतर्गत आमगांव बड़ा निवासी यूक्रेन में अध्ययनरत डा. प्रियांशु गौतम ने आदर्श न्यूज़ से विशेष बातचीत में कही। रोमानिया से बीते मंगलवार की रात राजधानी दिल्ली पहुंचे डा. प्रियांशु गौतम शुक्रवार सुबह नई दिल्ली श्रीधाम सुपरफास्ट ट्रेन से करेली पहुंचें।
जहां करेली स्टेशन पर प्रिय जनों द्वारा भव्य स्वागत किया करेली नगर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने भी जोरदार स्वागत किया यहां से डॉ प्रियांशु अपने ग्रह ग्राम आमगांव बड़ा पहुंचे जहां आमगांव बड़ा वासियों ने भी ढोल बाजे और पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया ग्राम के माता मंदिर पर माथा टेक कर अपने सकुशल वतन वापसी पर माता का आशीर्वाद लिया डॉ प्रियांशु की मां ने भी घर के द्वार पर आरती उतार कर तिलक लगाकर अपने बेटे को भावुक नम आंखों से स्वागत किया डॉ प्रियांशु ने भारत सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि दिल्ली में जो पुख्ता इंतजाम किए भारत सरकार ने हम सभी छात्र सब कुशल वतन वापसी आए मध्य प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया मध्य प्रदेश सरकार ने भी पल-पल की खबर ली और हम से रूबरू समय-समय पर रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.