रायपुर, 06 मार्च 2022
सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में नियमित रूप से निःशुल्क बांटे जा रहे भोजन वितरण के 430वें दिन पूर्ण करते हुए राजधानी में जरूरतमंद, गरीब बेसहारा तथा राजधानी के डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर निर्धन, कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क गर्म पौष्टिक भोजन का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान बताया कि रायपुर राजधानी सहित, अन्य क्षेत्र जिले गांव वन आंचल से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन दूरदराजो से इलाज के लिए आते हैं। कोरोना महामारी के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से भोजन की व्यवस्था करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे स्थिति में संस्था जमीनी हकीकत को पहचान कर मानवता को कायम रखने के उद्देश्य से विगत दो वर्षों से संस्था उन्हें दोनों वक़्त का निःशुल्क भोजन मुहैय्या कराते हुए आ रही है।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, पं. वसीम अकरम, राजकुमार साहू सहित अन्य लोग सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.