धनंजय परिहार के जन्मदिन पर शिवसैनिकों ने बांटे फल
जरूरतमंदों को फल, केक, भोजन वितरित करते शिवसैनिक
रायपुर (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ) : शिवसेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के जन्मदिन के मौके पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए अस्पताल में जाकर जरूरमंद, गरीब और मरीजों को फल वितरित किए। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन में केक, भोजन वितरण कर परिहार का जन्मदिन हंसी-खुशी से मनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
धनंजय सिंह परिहार को बधाई देने
वालों में मुख्य रूप से शिवसेना महानगर अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, विकास ठाकुर, एचएन सिंह पालीवार, युवासेना संयुक्त प्रभारी प्रफुल्ल साहू, पूनम पठारी, संतोष मार्कण्डे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा तिवारी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष संजय सोनकर, करण सोनी, टोनू यादव, विशाल यादव, वल्लू जांगड़े, राजकुमार सिंह, कुप्पू स्वामी, मुकेश सिन्हा, भानुप्रताप सिंह, गीतेश्वर द्विवेदी, शिव लिमजे, पवन सोनी सोनू दीवाना समेत अन्य शिव सैनिक शामिल हुए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.