Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 20, 2022

दुर्ग जिला - पोटिया कला सर्व समाज एवं वार्ड़ वासियो के द्वारा मांस मटन मीट के दुकानों को बंद व दुसरी जगह स्थानतरित को लेकर निगमायुक्त के निर्दशानुसार दुर्गेश गुप्ता को ज्ञापन समय सीमा के अंतर्गत कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन...

इस चौक से लगभग एक किलो मीटर के अंदर मे वार्ड़ पार्षद से लेकर दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, महापौर धीरज वाकलीवाल, विधायक अरुण वोरा भाजपा उपाध्यक्ष थानू राम साहू ,एवं छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अलावा आस पास वीआईपी लोगो से लेकर बहुत से निगम अधिकारियों  विशेष रुप से निवास करते हैं। उसके बाद भी वार्ड़ के लोगो को नेताओ के द्वारा आज तक केवल झुठा आश्वासन ही मिलता रहां निगम प्रशासन मौन...


दुर्ग शहर - पोटिया कला के वार्ड़ वासियो एवं आस पास के क्षेत्र व कलौनियो के लोगो के द्वारा आज पोटिया चौक मे अवैध रुप से संचालित हो रहे  मांस मटन मीट कि दुकानों को बंद करने एवं दुसरे जगह स्थानांतरण करने को लेकर शांतिपूर्ण ढ़ंग से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जिसमे लगभग सैकड़ों लोग उपस्थित थे



कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित साहू समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, यादव समाज के उपाध्यक्ष भोजराम यादव ,वार्ड़ क्रं 53 के पूर्व पार्षद सविता पोषण साहू भाजपा महामंत्री पोषण साहू , मंडल महामंत्री कौशल साहू सत्संग समिति के कार्यकारिणी सदस्य रेवा राम साहू, 



पोटिया चौक के समाज सेवक नारद साहू , आनंद बिहार कलौनियो के संयोजक  शांति लाल यादव, भानुप्रसाद साहू ,राधेश्याम वर्मा, डॉ डी पी मिश्रा ,डॉ.जयंत पुरोहित, थानेश साहू, समाज के उपाध्यक्ष लालाराम साहू, रेवाराम साहू ,खेमदास साहू, चंद्रहास साहू ,गजेंद्र सेन,शैलेश मिश्रा,अधिवक्ता,ओमलाल यादव, बसंत यादव, हेमंत यादव ,कैलाश बंजारे, 



खम्मन साहू ,विक्की मारकंडे,तोषु बंजारे, पेमिन सिन्हा,रमन साहू व  वार्ड़ पार्षद अनूप चंदानिया के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उस क्षेत्र के लोगो के द्वारा आंदोलन करने का मुख्य कारण यह था कि कई वर्षो से चौक मे मीट कि दुकानों का संचालित होना जबकि खास बाद तो यह हैं। कि 




इस चौक से लगभग एक किलो मीटर के अंदर मे वार्ड़ पार्षद से लेकर दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, महापौर धीरज वाकलीवाल, विधायक अरुण वोरा भाजपा उपाध्यक्ष थानू राम साहू ,एवं छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रुप से निवास करते हैं।और इस चौक से इन नेताओं का आना जाना लगा रहता हैं।



सभी वीआईपी लोग इस चौक के आस पास ही रहते हैं।चाहे वह व्यक्ति चपराशी  या बड़े अधिकारी हो उसके बाद भी इस चौक की हालत बहुत ही खराब हैं।अभी कुछ दीन पहले पोटिया कला मे कबीर सत्संग समिति एवं वार्ड़ वासियों के सहयोग से  त्रिदिवसीय कबीर सत्संग का कार्यक्रम हुआ था


 जिसमे शहर विधायक अरूण वोरा व शहर महापौर धीरज वाकलीवाल कार्यक्रम मे अतिथि बने थे तब समिति व वार्ड़ के लोगो ने कहां कि पोटिया चौक मे अवैध रुप से चल रहे मांस मटन मीट कि दुकानों को बंद करने को लेकर अरुण वोरा को कहाँ तो विधायक ने अपने प्रतिक्रिया देते हुये कहां कि मै अतिशीघ्र उसे वहां से दुसरे जगह स्थानांतरित करुंगा लेकिन आज तक नहीं कर पाये 




वही दुसरी ओर पोटिया कला मे हाई मास्क लाईट का भूमि पूजन करने आये महापौर धीरज वाकलीवाल को भी अवगत कराये गये तो महापौर  द्वारा अपने अधिकारी को अवगत कराये गये लेकिन उसके बाद भी कोई भी किसी भी तरह से कार्यवाही नहीं किये गये 



इस प्रकार से नेताओं द्वारा वार्ड़ के लोगों को झुठी अशवासन मिल रहां हैं।जबकि खासबात तो यह हैं। कि पोटिया चौक मे धडल्ले से मांस मटन मीट मंदिरा का सेवन चल रहां हैं। जिससें इस चौक मे  भीड़ कि वजह से आने जाने वालो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। 




इस चौक से लगभग दो सौ मीटर कि दुरी पर शासकीय स्कूल, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं मां शीतला मंदिर स्थापित हैं।उसके बाद भी इन दुकानों को खुलने के लिये परमिशन कैसे मील गया समझ से परे हैं।



 उसके बाद भी यहां पर बंद या दुसरे जगह स्थानांतरित करने को लेकर  निगम द्वारा कोई भी किसी भी प्रकार की ठोस कार्यावाही दुर की बात जानकारी भी लेना उचित नहीं समझ रहें हैं। 


पोटिया कला वार्ड़ मे सभी वार्डों का कचडा़ डम्प करना ,यहां के स्कूलो का हालत जर्जर होना,यहां के गौठान का हालत बहुत ही खराब, पोटिया चौक मे प्रवेश द्वार नहीं होना,मुक्तिधाम पहुंच मार्ग अव्यस्थित होना मुक्तिधाम मे शव को जलाने के लिये व्यस्था नहीं होना,


यहां बच्चों को खेलने से लेकर घुमने तक किसी भी प्रकार का खेल मैदान नहीं होना लोगो को सुविधाओं से वंचित होना जबकि साठ वार्ड़ मे सबसे बड़ा वार्ड़ पोटिया कला वार्ड़ आता उसके बाद भी निगम द्वारा किसी प्रकार का कोई समुचित व्यवस्था नहीं



 दुर्ग नगर निगम द्वारा कमीशनर हरेश मंडली के निर्देशानुसार दुर्गेश गुप्ता ने वार्ड़ वासियो से एक सप्ताह का समय लिया हैं। वार्ड़ वासियो ने कहाँ कि हमने मीडिया के माध्यम से प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया हैं।




उसके बाद भी अगर प्रशासन हमे नजर अंदाज करते हुये अगर एक सप्ताह के अंदर इनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं किये तो वार्ड़ं वासियो द्वारा एवं सर्व समाज द्वारा उग्र आंदोलन के साथ  चक्का जाम कि चेतावनी देते हुये अपनी आंदोलन को समाप्त के साथ विराम दिया गया





लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad