रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बालक सुभाष को सकुशल बरामद करने पर गृहमंत्री साहू ने रायपुर पुलिस की टीम को दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर पुलिस और उनकी विशेष टीम को बालक सुभाष को सकुशल बरामद करने पर बधाई दी है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व गृहमंत्री साहू ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत हुए बालक सुभाष प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए आईजी रायपुर को विशेष टीम बनाकर बालक सुभाष की सकुशल वापसी हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। रायपुर पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए उत्तराखंड से बालक सुभाष को सकुशल बरामद कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
CNI NEWS


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.