Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 25, 2022

अप्रैल माह में 67 नसबंदी शिविरों का आयोजन प्रत्येक शिविर में 30 आपरेशन का लक्ष्य

 अप्रैल माह में 67 नसबंदी शिविरों का आयोजन


प्रत्येक शिविर में 30 आपरेशन का लक्ष्य



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट।परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा माह अप्रैल 2022 में जिले के विभिन्न स्थानों पर 67 नसबंदी शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है। इनमें से 41 शिविर महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए तथा 26 शिविर पुरूषों के नसबंदी आपरेशन के लिए लगाये जायेंगें। प्रत्येक नसबंदी शिविर में 30 नसबंदी आपरेशन का लक्ष्य रखा गया है।


       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने इस संबंध में बताया कि महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए 04 अप्रैल को किरनापुर, लांजी व बैहर, 06 अप्रैल को कटंगी व लामता, 07 अप्रैल को वारासिवनी, खैरलांजी व परसवाड़ा, 09 अप्रैल को लालबर्रा व बिरसा, 11 अप्रैल को किरनापुर, लांजी व बैहर, 13 अप्रैल को कटंगी व लामता, 16 अप्रैल को लालबर्रा व बिरसा, 18 अप्रैल को किरनापुर, लांजी व बैहर, 20 अप्रैल को कटंगी व लामता, 21 अप्रैल को वारासिवनी, खैरलांजी व परसवाड़ा में शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार 23 अप्रैल को लालबर्रा व बिरसा, 25 अप्रैल को किरनापुर, लांजी व बैहर, 27 अप्रैल को कटंगी व लामता, 28 अप्रैल को वारासिवनी, खैरलांजी व परसवाड़ा एवं 30 अप्रैल को लालबर्रा व बिरसा में शिविर लगाकर महिलाओं के नसबंदी आपरेशन किये जायेंगें। इसके अलावा जिला चिकित्सालय बालाघाट में महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए 09, 16, 23 एवं 30 अप्रैल को शिविर लगाया जायेगा।


     पुरूषों के नसबंदी आपरेशन के लिए 04 अप्रैल को लांजी व बैहर, 06 अप्रैल को लामता, 07 अप्रैल को वारासिवनी व परसवाड़ा, 09 अप्रैल को बिरसा, 11 अप्रैल को लांजी व बैहर, 13 अप्रैल को लामता, 16 अप्रैल को बिरसा, 18 अप्रैल को लांजी व बैहर, 20 अप्रैल को लामता, 21 अप्रैल को वारासिवनी व परसवाड़ा, 23 अप्रैल को बिरसा, 25 अप्रैल को लांजी व बैहर, 27 अप्रैल को लामता, 28 अप्रैल को वारासिवनी व परसवाड़ा एवं 30 अप्रैल को बिरसा में शिविर लगाकर पुरूषों के नसबंदी आपरेशन किये जायेंगें। इसके अलावा जिला चिकित्सालय बालाघाट में पुरूषों के नसबंदी आपरेशन के लिए 09, 16, 23 एवं 30 अप्रैल को शिविर लगाया जायेगा।


       जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले इन शिविरों में विशेषज्ञ सर्जन द्वारा नसबंदी के आपरेशन किये जायेंगें। जिले के विवाहित दम्पत्तियों से अपील की गई है कि वे अपना परिवार सीमित रखें और बच्चे दो से अधिक न होने दें। परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में नसबंदी आपरेशन को अपनाने कहा गया है। महिला को नसबंदी आपरेशन के लिए बाध्य करने की बजाय पुरूष को नसबंदी आपरेशन के लिए आगे आना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad