Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 25, 2022

अप्रैल माह में 22 स्थानों पर नेत्र शिविरों का होगा आयोजन

 अप्रैल माह में 22 स्थानों पर नेत्र शिविरों का होगा आयोजन



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट।राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद के मरीजों का पता लगाकर उनकी आंखों का आपरेशन कर उन्हें नवीन नेत्र ज्योति प्रदान करने के लिए आगामी माह अप्रैल 2022 में जिले कें 22 विभिन्न स्थानों पर नेत्र शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, स्वयं सेवी संस्था दादा वीरेन्द्रपुरी जी नेत्र संस्थान तिलवाराघाट जबलपुर एवं महावीर इंटरनेशनल बालाघाट के सहयोग से किया जायेगा।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि 04 अप्रैल को परसवाड़ा एवं लामता, 05 अप्रैल को सिविल अस्पताल बैहर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरसा, 06 अप्रैल को सिविल अस्पताल वारासिवनी, 07 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी, 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा, 11 अप्रैल को खैरलांजी व रामपायली, 12 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरनापुर, 13 अप्रैल को सिविल अस्पताल लांजी, 18 अप्रैल को लामता व परसवाड़ा, 19 अप्रैल को सिविल अस्पताल बैहर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरसा, 20 अप्रैल को सिविल अस्पताल वारासिवनी, 21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी, 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा, 25 अप्रैल को खैरलांजी व रामपायली, 26 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरनापुर एवं 27 अप्रैल को सिविल अस्पताल लांजी में नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। माह अप्रैल में प्रतिदिन कस्तुरा युति भवन सुभाष चौक बालाघाट में केवल नेत्र रोगियों का पंजीयन किया जायेगा।


     इन शिविरों में जांच के दौरान पाये गये मोतियाबिंद के मरीजों का आपरेशन देव नेत्रालय जबलपुर में किया जायेगा एवं मरीजों को लाने एवं ले जाने की व्यवस्था एवं जवाबदारी देवाजी नेत्रालय स्वयं सेवी संस्था की होगी। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्त्ता, सुपरवाईजर, आशा कार्यकर्त्ता, आशा पर्यवेक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के संभावित मोतियाबिंद के मरीजों को अधिक से अधिक इन नेत्र शिविरों में लेकर आयें। आम जन से भी अपील की गई है कि वे अपने परिवार, पास पड़ोस के संभावित मोतियाबिंद मरीजों को इन शिविरों में लायें। मोतियाबिंद का एकमात्र उपचार आपरेशन ही है और आपरेशन के बाद मरीज को नई नेत्र ज्योति मिल जाती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad