बाल बाल बचा नक्सलियों के चंगुल से महेश पन्द्रे
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।22 मार्च को मालखेड़ी निवासी वनविभाग में अस्थायी तौर पर कार्य कर रहे एक 25 वर्षीय युवक की हत्या करने के बाद नक्सलियों का हौसला इतना बढ़ गया कि बिठली पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम हर्रानाला निवासी महेश पन्द्रे को 23 मार्च की शाम करीब 6 बजे शसस्त्र नक्सलियों ने उठाने की कोशिश किया लेकिन महेश पन्द्रे नक्सलियों की मंशा भापकर भागने में सफल रहा।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह घटना उस समय की है जब महेश पन्द्रे अपने घर के समीप स्थित एक घर मे किसी कार्यक्रम में गया था कि अचानक चार की संख्या में पहुंचे बंदूक धारी नक्सलियों ने महेश पन्द्रे को पकड़कर अपने साथ जंगल के तरफ ले जाने लगे,जिसको बचाने के लिए कुछ ग्रामीणों ने नक्सलियों से मिन्नतें भी किया (इसकी पुष्टि नही हुई है)लेकिन नक्सलियों ने ग्रामीणों की एक न सुनी।इसी बीच मौका पाकर महेश पन्द्रे नक्सलियों के चंगुल से निकलकर सीधे बिठली पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी जान बचाई।बता दें बम्हनी निवासी भागचंद आर्मो की हत्या के बाद नक्सलियों के हिटलिस्ट में महेश पन्द्रे समेत कई लोग थे जिनमें से कइयों को नक्सलियों ने अपना शिकार बनाया है जिसमे 22 मार्च को मालखेड़ी निवासी की हत्या के बाद महेश पन्द्रे को भी नक्सलियों ने टारगेट कर उठाने की कोशिश किया जिसमें नक्सली नाकामयाब रहे।हालांकि इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने जानकारी होने की बात स्वीकारी है जिसकी जांच शुरू किया गया है।
मालखेड़ी निवासी युवक की हत्या के मामले में मामला दर्ज
22 मार्च को हुए युवक की हत्या में शसस्त्र नक्सलियों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है।क्षेत्र में पुलिस जवानों की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.