रतनपुर महामाया मंदिर में नवरात्रि को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न हुआ
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर 2 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले बासंती चैत्र नवरात्रि की तैयारी को लेकर चर्चा की गई इसमें आज महामाया कार्यालय मैं अपर कलेक्टर जय श्री जैन एवं एसडीएम तुलाराम भारद्वाज के नेतृत्व में सभी विभागों की बैठक लिया गया जिसमें पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग , नगरी प्रशासन व अन्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे जिसमें सभी को सुव्यवस्थित तरीके से नवरात्रि संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां दी गई महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर एवं मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील संथालिया ने सबसे पहले बैठक की शुरुआत की जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को महामाया में आयोजित होने वाले 9 दिनों के नवरात्रि पर्व की रूप रेखा के बारे में बताया गया
और उन्होंने यह भी बताया की इस बार कोरोना काल के बाद पहली नवरात्रि होने की वजह से ज्यादा भीड़ होने की आशंका है नवरात्रि में भीड़ को ध्यान में रखते हुए और मंदिर में आने वाले दर्शनार्थीयो को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए सभी विभागों को अपने अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए आदेशित किया गया
महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि हर नवरात्रि के पहले होने वाले प्रशासनिक बैठक जो होती है उसी रूटिंग के हिसाब से इस बार अप्रैल में होने वाले नवरात्रि के लिए आज जैन मैडम के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी रही और सभी ने नवरात्रि में मंदिर ट्रस्ट के साथ सहयोग करने की बात कही जिससे आने वाले दर्शनार्थियों किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और सभी आने वाले दर्शनार्थियों को दर्शन लाभ मिल सके इसके लिए मंदिर ट्रस्ट भी तैयारी में जुटी हुई है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.