Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 6, 2022

80 ग्रामों में शाला भवन व अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पौने 09 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से मिली स्वीकृति

 80 ग्रामों में शाला भवन व अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पौने 09 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत


कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से मिली स्वीकृति




कवर्धा, 5 मार्च 2022/प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कबीरधाम जिले के 80 ग्रामों में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण, शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण व दीर्घ मरम्मत कार्य के लिए 08 करोड़ 73 लाख 59 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

कवर्धा के विधायक व प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा, बोड़ला व कवर्धा विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव के साथ विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये ग्राम पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहें। 

चर्चा के दौरान जिन ग्राम पंचायतों की ओर से शाला भवन निर्माण, शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण व दीर्घ मरम्मत की मांग की गई थी उसे मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने शाला स्तर पर मंजूरी दिलाई है। इसमें 73 नवीन शाला भवनों के निर्माण लिए       08 करोड़ 38 लाख 04 हजार रूपये, 03 शाला भवन में 05 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 23 लाख 55 हजार रूपये, 04 शाला भवन में दीर्घ मरम्मत के लिए 12 लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई है। इस तरह कुल 08 करोड़ 73 लाख 59 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

जिन ग्रामों में नवीन शाला भवन निर्माण, शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, शाला भवन में दीर्घ मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उन ग्रामों के नाम इस प्रकार    हैं:-विकासखंड बोड़ला - बनगौरा, लावा, दुलदुला, सिवनीकला, दरिया, बरबसपुर, अगरी, लोहारीडीह, पंडरिया, डोंगरिया, खम्हरिया, बोदा-47, छितपुरीखुर्द, पठारी, कांपा, बांटीपथरा, राली, बांकी, बोदई, केसमर्दा, जामपानी, कोटनापानी, तरेगांव जंगल, इंदरीपानी, बैजलपुर, सिंघारी, कबराटोला, बोईरकछरा, कामाडबरी, खरिया, खड़ौदाखुर्द, सारंगपुरकला, नेउरगांव खुर्द, बद्दो, सरेखा, बरभांवर, मारियाटोला, जरहानवागांव, सरोधी, बैरख, सिंघारी, रौचन, लाटा, बघर्रा, विकासखंड कवर्धा -गांगपुर, मड़मड़ा, गदहाभाठा, दुल्लापुर, गेगड़ा, छांटा, मोहगांव, नवघटा, महराटोला, चोरभट्ठी, कोड़ार, खैरा, राम्हेपुर खुर्द, जेवड़नखुर्द, रवेली, लासाटोला, बटुराकछार, बांझीमौहा, सेमा, मक्के, सोनबरसा, दुबहा, घुघरीखुर्द, बंदौरा, कुसमंदा विकासखंड सहसपुर लोहारा - लाखाटोला, कोटराबुंदेली, कुरूवा, धनेली, मुंगेलीडीह, दानीघटोली, रानीदहरा, पेण्ड्रीखुर्द, कामनबोड़ केंजेदाह, ब्राम्हनटोला, सोनझरी।

उक्त सभी ग्राम कवर्धा एवं पण्डरिया विधानसभा के अंतर्गत आते है।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad