Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 4, 2022

मोक्षधाम के पास कंबल में बंधा मिला 80 साल की वृद्ध महिला का शव

 मोक्षधाम के पास कंबल में बंधा मिला 80 साल की वृद्ध महिला का शव


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी। शहर के बारापत्थर मोक्षधाम में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव गुरूवार सुबह कंबल में बंधा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस का बल मौके पर पहुंचा, जहां मृतका की पहचान कलशिया बाई उइके (80) छपारा क्षेत्र निवासी के रूप में की गई।

कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया, कि वृद्ध महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। महिला मूलत: महिला छपारा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो अपने दमाद के साथ किराए के मकान में सिवनी में रह रही थी। कुछ दिन पहले महिला को छोड़कर दामाद चला गया था। मौत के बाद महिला का शव मोक्षधाम के पास किसी ने संदिग्ध हालत में छोड़ दिया। प्रथम द्ष्टया महिला की स्वभाविक मौत होना नजर आ रहा है। मृतक महिला के शव का पोस्ट मार्टम करा दिया गया है। वृद्ध महिला की मौत की जानकारी स्वजनों को दे दी गई।स्वजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


धोबीसर्रा में नदी किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे में मिला शव


बरघाट। जिले के बरघाट थाना अंतर्गत धोबीसर्रा में नदी के किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।स्थानीय लोगों ने फंदे पर शव देखकर इसकी सूचना बरघाट पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से फंदे से उतार कर पंचनामा बनाया।मृतक की पहचान राजकुमार चौधरी धोबीसर्रा गांव निवासी के रूप में हुई है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने प्रयास कर रही है कि आखिर व्यक्ति ने किस कारण से फांसी लगाई है।फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है।पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हादसे में एक मृत दाे घायल

सिवनी। अरी थाना अंतर्गत धर्मकुआं के पास बीती रात एक चार पहिया वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं मृतक के शव का पोटमार्टम कराने के बाद शन स्वजनों को सौप दिया है। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बालाघाट जिले के मेहंदीवाड़ा निवासी अनिल पुत्र हीरालाल बिसेन की मौत हो गई। वाहन में सवार नीलेश व अंतराम को चोटे आई है। ये सभी अरी थाना अंतर्गत गंगेरुआ के पास शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जहां से यह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad