होली मिलन एवं नारी सम्मान समारोह संपन्न
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा - पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में step dance academy संस्था द्वारा आज होली मिलन एवं नारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया , जिसमे कॉलोनी की महिलाओं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फन गेम , सरप्राइज गेम , गीत और नृत्य ने समा बांधा। इसमें लकी चिट द्वारा देवकन्या कश्यप होली क्वीन चुनी गई। फन गेम के विजेता रहीं सुनीता नेहरा , रेखा मंडल , बबली राठौर। सरप्राइज़ गेम के विजेता रहीं सुमन लांबा और ज्योति राठौर। स्टेप डांस एकेडमी के संचालक सूरज दास मानिकपुरी द्वारा नारी सम्मान के लिये सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया। जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती बनानी सेन और श्रीमती यशोदा बाई महंत के कर कमलों से प्रदान किया गया। संस्था की सहसंचालिका श्रीमती पुष्पा केहरा और उनके साथी प्रिया कौर और विनय सर के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। श्रीमति सिमरन कौर और श्रीमती राखी मंडल ने मंच का सफल संचालन किया। इस कार्यक्रम में पिंकी राठौर , अंजली , पूजा , तुलसी , स्माइली , वीना , रीना , उषा , नम्रता का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.