Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 21, 2022

कैबिनेट मंत्री व लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया ने होली मिलन समारोह में शामिल होकर नगरवासियों और कांग्रेस जनों को रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 कैबिनेट मंत्री व लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया ने होली मिलन समारोह में शामिल होकर नगरवासियों और कांग्रेस जनों को रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 




दल्लीराजहरा :- कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने होली मिलन समारोह में शामिल होकर नगरवासियों और कांग्रेस जनों को रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। 


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।।



कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और आम नागरिकों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं सभी जनों को रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।




 कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया  जी ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों,खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है।होली पर्व के महत्व को आत्मसात करते हुए समाज और देश की तरक्की में हम योगदान करें,इसकी प्रेरणा होली से लेनी चाहिए।।




 कार्यक्रम को प्रदेश सचिव महमूद अली,जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी ने भी संबोधित करते हुए होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।




 कार्यक्रम का संचालन मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी ने किया।।




होली मिलन समारोह में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद एवं एल्डरमैन,युवा कांग्रेस,NSUI,सेवादल,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर के विभिन्न समाज एवं ट्रेड यूनियन के पदाधिकारीगण,विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।





CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad