Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 3, 2022

बिलासपुर जिले से शिक्षक सुशील पटेल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल


बिलासपुर जिले से शिक्षक सुशील पटेल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट।

रतनपुर....राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के सौजन्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय वेबीनार में बिलासपुर जिले से एकमात्र मिट्ठूनवागांव स्कूल के शिक्षक सुशील पटेल का चयन हुआ.इस राज्य स्तरीय वेबीनार में मुख्य अतिथि मुंबई से डॉ.रुचि भार्गव एवं भोपाल से नूपुर चंदन रही.सुशील पटेल के द्वारा विज्ञान तथा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य का प्रदर्शन वेबीनार के माध्यम से किया.जिसे सभी अतिथि गण ने बहुत सराहा.समग्र शिक्षा रायपुर के सहायक संचालक डॉ.एम.सुधीश के मार्गदर्शन में यह वेबीनार हुआ.कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वाणी मसीह ने किया .ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठूनवागांव,जिला-बिलासपुर के व्याख्याता सुशील पटेल ने अप्रैल 2020 से ही पढ़ई तुंहर दुआर से जुड़कर सिस्को वेबैक्स के माध्यम से ऑनलाइन क्लास लेना आरंभ कर दिया .इन्होंने जिले के अन्य शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास संचालित करने हेतु तकनीकी सहायता भी पहुंचाई.अपने ऑनलाइन क्लास के शिक्षण के दौरान कक्षा को रोचक बनाने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी,यूट्यूब, पीपीटी के माध्यम से पढ़ा रहे हैं .छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी ऑनलाइन क्लास में जुड़ रहे हैं.03 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष पढ़ई तुंहर दुआर के माध्यम से वर्चुअल ऑनलाइन क्लास बनाकर प्रदर्शित कर चुके हैं.14 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा समागम रायपुर में ऑगमेंटेड रियलिटी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया.3 से 5 फरवरी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में विज्ञान के उत्कृष्ट प्रयोग का प्रदर्शन किए.एक्टिविटी के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं .जिससे बच्चे रुचि पूर्वक सीख पा रहे हैं .अटल टिंकरिंग लैब में इनके मार्गदर्शन से बच्चे मॉडल का निर्माण कर रहे हैं .इंस्पायर अवॉर्ड मानक में बच्चों का चयन हो रहा है नीति आयोग के द्वारा स्कूल को डिजिटल स्कूल तथा डिजिटल शिक्षक का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है .कला उत्सव तथा युवा उत्सव में बच्चों ने राज्य स्तर में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित किये .स्कूल एंड हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से किशोर किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास में नहीं जुड़ पाने वाले बच्चों की पढ़ाई के भरपाई करने के लिए  संकुल समन्वयक संजय रजक के साथ हाई स्कूल के बच्चों के लिए मोहल्ला क्लास का संचालन किया .स्टोरीविवर में 26 से अधिक कहानियों का प्रकाशन हो चुका है .पढ़ाई तुंहर दुआर 2.0 के  हस्तलिखित पुस्तिका ,विज्ञान के प्रयोग ,प्रोजेक्ट निर्माण में स्कूल के 5 बच्चों को पुरस्कृत किया गया है,उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत जिला स्तरीय ऑनलाइन क्लास संचालित तथा शंका समाधान की टीम में शामिल होकर बच्चों का शंका समाधान कर रहे है .शिक्षा मंत्री के द्वारा घोषित कोविड-19 के समय उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 36 शिक्षकों में शामिल कर सुशील पटेल को पुरस्कृत किया गया . राष्ट्रीय आविष्कार अभियान तथा अटल टिंकरिंग लैब में जिला नोडल अधिकारी का भी दायित्व  निर्वहन कर रहे हैं. जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक,रामेश्वर जायसवाल एपीसी,श्रीमती सुनीता पांडेय एपीसी, बीईओ कोटा विजय ताण्डेय,एबीईओ असगर खान,एबीईओ संध्या जायसवाल ,बीआरसीसी प्रमोद शुक्ला,प्राचार्य एस.के.पैकरा का कुशल मार्गदर्शन तथा आभार मानते हैं .

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad