बिना नंबर की गाड़ी पर ले जा रहे था हिरणः सिवनी के आदेगांव में हिरण का शिकारी पकडाया, मामला दर्ज,
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
सिवनी जिले के आदेगांव में एक व्यक्ति भवानी अहिरवार कुरमुंडा नाला लखनादौन तरफ से बिना नंबर के मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स पीछे सीट कैरियर में एक हिरण का बच्चा बांध कर आदेगांव पुलिस को लगते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए। प्रात्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा ग्राम पिपरिया एन एच 44 पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को एक संदिम्ध व्यक्ति लखनादौन तरफ से मोटर साइकिल के पीछे सफेद पन्नी से ढंक कर कुछ लाते हुए दिखा। जिससे पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो एक हिरण का मरा हुआ बच्चा मिला। यह पीले रंग की नायलोन रस्सी से मोटर साइकिल के कैरियर सीट में बंधा था। साथ ही मोटरसाइकिल मैं एक पीले रंग के थैले में एक लोहे का चाकू, 1 किलो का बांट, एक लोहे का तराजू मिली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने पर नाम भवानी पिता टेक लाल अहिरवार निवासी वार्ड नंबर 2 आदेगांव का होगा बताया। मरे हुए हिरण के संबंध में उसने बताया कि कुरमुंडा नाला की झाडियों में उसने मादा हिरण का पत्थर मारकर शिकार किया था। जिसका मांस निकालने आदेगांव जा रहा था। इसके बाद मृत मादा हिरण का पीएम कराकर वन विभाग टीम ने अंतिम संस्कार किया है। आरोपी भवानी पिता लाल अहिरवार को गिरफ्तार कर थाना आदेगांव में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश दुबे, सहायक उपनिरीक्ष कृपाशंकर पटेल, आरक्षक शैलेंद्र परते, भवन मरावी, राहुल कुशवाहा, सैनिक महेश गौरी शंकर धुर्वे, एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मनोज प्रजापति राजेंद्र तिवारीन की भूमिका रह।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.