अवैध शराब बिक्री करने वाले मोखा के एक आरोपी को रनचिरई पुलिस ने पकड़ा
गुण्डरदेही । पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोखा बाफना पेट्रोल पंप के पास आम रास्ता में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किए जो अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे आरोपी तामेश्वर यादव पिता नरेश यादव उम्र 25 वर्ष ग्राम मोखा थाना रनचिराई जिला बालोद को ग्राम मोखा के बाफना पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया जिनके कब्जे से 25 पौवा देशी प्लेन शराब 3 पौवा गोवा व्हिस्की शराब एवं 1 बोतल देशी प्लेन शराब कीमत 2680 रूपये तथा एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 - 1897 सुपर स्प्लेंडर कीमती 15 हजार रुपए को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 28/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे गुरुवार दिनांक 17 मार्च को गुण्डरदेही न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी
तामेश्वर यादव पिता नरेश यादव, उम्र 25 वर्ष ग्राम मोखा थाना रनचिराई जिला बालोद
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.