Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 14, 2022

प्रदेश में पारंपरिक खेलों को प्रदेश सरकार कर रही हैं प्रोत्साहित: कुंवर सिंह

 प्रदेश में पारंपरिक खेलों को प्रदेश सरकार कर रही हैं प्रोत्साहित: कुंवर सिंह


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद/ डौंडी लोहारा।ग्राम सुरसुली नर्मदा धाम में युवा कांग्रेस देवरी बंगला द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल मेले के समापन समारोह में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही  विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।


इस दौरान संसदीय सचिव निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा प्रदेश में पारंपरिक खेलों को प्रदेश सरकार बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, जरूरत है तो बस उन्हें निखारने और प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु अवसर प्रदान करने की। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल के प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध होते हैं साथ ही ग्रामीण खेलों के प्रति प्रोत्साहित भी होते हैं। उन्होंने आगे कहा खेल हमें संस्कृति से जोड़कर रखती हैं और खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन आता है। खेलों में जिस प्रकार खिलाड़ी खेल नियमों और अनुशासन का पालन करते हैं, ऐसे ही हर व्यक्ति को अपने जीवन में अनुशासित रहना चाहिए।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन जितेंद्र मुदलियार,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर,अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्रीमती सोना देवी देश लहरा,अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा जागृत सोनकर,जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर ,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी बंगला कोदूराम दिल्लीवार सुनील गोलछा प्रवक्ता,ललित हिरवानी सहित युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


इस दौरान खेल में हिस्सा लेने आए विभिन्न खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण भागीदारी और दर्शकों की मौजूदगी से यह प्रतियोगिता बहुत सफल रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad