ऑपरेशन गंगा के तहत मुस्कान के बाद प्रगति ठाकरे भी पहुंची वतन
शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।रूस यूक्रेन के बीच छिड़े जंग में फंसी बालाघाट जिले की दो एमबीबीएस की छात्रा मुस्कान गौतम और मलाजखंड की प्रगति ठाकरे अपने अपने घर सकुशल पहुंच चुकी है जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।ताम्रनगरी मलाजखंड के चारटोला निवासी प्रगति ठाकरे के परिजनों से प्राप्त सूचना अनुसार प्रगति को रिसीव करने के लिए परिजन रायपुर के लिए निकल गए थे जो देर रात गृह ग्राम चारटोला मलाजखंड पहुंच जायेंगे।बता दे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध को रोक दिया गया है जिससे यूक्रेन में फसे लोगो को और स्थानीय लोग सुरक्षित निकल सके।संभवतः दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के चलते यह फैसला रूस ने लिया है।यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गयी दोनों छात्राएं फंस गई थी जिनको निकालने का कार्य ऑपरेशन गंगा के तहत किया जा रहा था।इधर जबसे दोनों देशों के मध्य युद्ध की जानकारी परिजनों को लगी थी तभी से परिजन अपने बेटियों के लिए परेशान थे।लेकिन भारत सरकार ने तत्पर्यता दिखाते हुए यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है जिसमे बहुत तेजी से भारतीयों को निकाला जा रहा है।बहरहाल अपनो के बीच पहुंच कर छात्राएं बहुत खुश हैं और भारत सरकार को धन्यवाद दिया है।मनन नामक बालाघाट की छात्रा जो रूस के क्रीमिया में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी वह भी अपने वतन वापस आ गयी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.