आवास का सपना देख रहे सोनेसरार वार्ड के 23 हितग्राहियों को पालिका में मिला एनओसी,पार्षद देवीन कोठले के प्रयास से प्रमं आवास भी स्वीकृत
खैरागढ़ । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने का सपना संजोए शहर के वार्ड 14 सोनेसरार के 23 हितग्राहियों के घर का सपना अब साकार होगा। पार्षद देवीन कोठलें के प्रयास से वार्ड के 23 हितग्राहियों को नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने पालिका की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पार्षद देवीन कोठलें, सभापति दीपक देवांगन, दीलिप लहरे, शत्रुहन धृतलहरे, सहित पार्षदगण विनय देवांगन, चंद्रशेखर यादव, सुमीत टांडिया, नपा सीएमओं सूरज सिदार, उपअभियंता दीपाली तंबोली सहित पार्षद प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। सोनेसरार वार्ड के कई हितग्राही जमीन का पटटा मिलने के बाद पालिका से एनओसी लेनें आवेदन जमा कर चुके थें। पार्षद देवीन कोठले के प्रयास के बाद पात्र पाए गए हितग्राहियों को मकान निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया । अब सभी हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास बनाने का सपना पूरा होगा । अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में सोनेसरार वार्ड के भागवत यादव, बालक साहू, भागवत पटेल, सरस्वती लांझेकर, हीरा भोंडेकर, प्रेमिन बाई, ललता बाई, जुगरी बाई, जामबाई, रूखमणी जोशी, मीना बाई जोशी, पुलरिया बाई, रामदुलारी जोशी, तीजन बाई जोशी, रामकुंवर, मुकेश कोसरें, भुनेश्वर कोसरें, मेहतरीन यादव, सुनीता यादव, विश्वनाथ यादव, कांति निषाद, बाबूलाल टंडन, घसियां करें शामिल है। पार्षद देवीन कोठलें ने बताया कि उपरोक्त हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भी आ चुकी है। अब सभी हितग्राहियों के आवास निर्माण जल्द पुण कराए जाएंगे। श्रीमति कोठले ने स्वीकृति के लिए नगरपालिका सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जतातें कहा कि गरीबों को पके आवास की सुविधा मिल पाएगी।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.