बाईक चोर को पकड़ने में मिली सफलता महाराष्ट्र के चिचगढ़ से पुलिस ने बरामद किए चार वाहन
खैरागढ़ । शहर सहित क्षेत्र में बाईक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगानें में जूटी खैरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चोरी के मामले में जारी जांच के दौरान पुलिस ने अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा के निर्देशन थाना प्रभारी नीलेश पांडे की अगुवाई में गठित पुलिस बल की टीम ने आरोपी सीताराम वर्मा उर्फ गोलू, पिता अजय वर्मा 23 साल निवासी बोईरडीह थाना खैरागढ़ को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिए जानें को स्वीकार कर लिया। जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने आरोपी सीताराम उर्फ गोलू को रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा विभिन्न जगहों से चोरी किए गए वाहनों में चार वाहनों को पुलिस ने थाना चिचगढ़ महाराष्ट्र से बरामद करने में सफलता पाई है। इसमें बाईक क्रं सीजी 08 एडी 9557, सीजी 08 एई 3584, हीरो स्प्लेंडर सीजी 08 जे 5044 एवं होंडा एक्टिवा सीजी 08 वाए 1088 को विधिवत जब्त कर खैरागढ़ लाने में सफलता पाई है।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.