Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 20, 2022

तालाब में डूबने से दो मासूमो की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

 तालाब में डूबने से दो मासूमो की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट।लांजी थाना अंतर्गत ग्राम चिलोरा में शनिवार को बेहद दर्दनाक घटना घटित होने से गांव में सन्नाटा छा गया।गांव के करीब मोगादंड तालाब में नहाने गए दो मासूमो की डूबने से मौत हो गई। 19 मार्च को करीब दोपहर 1 से 2 बजे के करीब ग्राम चिलोरा के मोगादंड तालाब में ग्राम के लगभग 15 से 20 बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए तालाब में गए थे। जहां नहाते समय सभी बच्चे तालाब में मस्ती कर रहे थे कि इसी दौरान सोनगुड्डा निवासाी 7 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मर्सकोले और रितेश इनवाती, तालाब के गहरे पानी में चले गए जहां दोनों की डूबने से मौत हो गयी। जिसकी जानकारी के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। बताया जाता है कि मासूम बालक वीरेंद्र मर्सकोले, अपनी नानी के यहां चिलोरा आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद लांजी थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान, चिलोरा चौकी प्रभारी सहित पुलिस अमला घटना स्थल पंहुचा। जहां शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लांजी लाया गया है।बता दें दोनों मासूम बच्चे अपने घर के इकलौते चिराग थे जिनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad