Sanjay sahu narsinghpur
C n I news
भूख हड़ताल की पोस्ट डलते ही हरकत में आया जिला प्रशासन
पत्रकारों की भूख हड़ताल के पहले ही, जिला प्रशासन कार्यवाही करने आतुर हुआ
भाजपा मण्डल अध्यक्ष रजत चौहान व डाक्टर टी एस चौहान के खिलाफ पत्रकारों के ज्ञापन पर असर ना देखते हुए, पत्रकारों ने बरमान में डाक्टर टी एस चौहान की अवैध अस्पताल के सामने ही भूख हड़ताल का निर्णय लिया.
भूख हड़ताल की भनक लगते ही स्वयं SDM राजेश शाह नरसिंहपुर, करेली भागीरथ तिवारी जी के घर पहुंचे, एवं राम प्रसाद शर्मा जी के घर के पास डाक्टर टी एस चौहान के अतिक्रमण व वस्तु स्थिति से अवगत हुए, एवं दो दिनों के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया.
बरमान में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे पत्रकार साथियों को भूख हड़ताल स्थगित की जानकारी दी.
किंतु दो दिनों के बाद कार्यवाही ना होने पर पत्रकार साथी पुनः भूख हड़ताल पर बैठने विवश हो जायेगें.
पत्रकार एकता जिंदाबाद

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.