यूक्रेन में फंसी मलाजखंड की बेटी प्रगति ठाकरे की शीघ्र वतन वापसी
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बिरसा/बालाघाट।ताम्रनगरी मलाजखंड के चारटोला की बेटी पढ़ाई के लिए यूक्रेन गयी सकुशल यूक्रेन से सुरक्षित रोमानिया बॉर्डर पहुंच गई है। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के द्वारा मलाजखंड पुलिस थाना को प्राप्त हुई है। इसके बाद मलाजखंड पुलिस ने प्रगति ठाकरे के घर पहुंचकर उनके माता पिता को बेटी के सकुशल होने और जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरने की जानकारी दी।
गौरतलब है रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध के बीच करीब 20 हजार भारतीयो का फंसे होने की पुष्टि गृह मंत्रालय के द्वारा की गयी थी। हालांकि वहां के लगातार हालात बिगड़ने के बाद भारत सरकार के द्वारा सभी भारतीयों को लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी के तहत अब बालाघाट जिले के तीन छात्र जो कि मेडिकल स्टूडेंट हैं। उन्हे सकुशल लाने की तैयारी चल रही है।
मलाजखंड की प्रगति ठाकरे रोमानिया बार्डर पर पहुंच चुकी हैं। इस बारे में एम्बेसी से सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा तत्काल उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर जानकारी दी गयी और उन्हे प्रगति के जल्द ही भारत पहुंचने की सूचना दी। आपकों बता दे कि बालाघाट के भटेरा चौकी निवासी मुस्कान भी यूक्रेन में फंसी हुई हैं। जिसके बारे में फिलहाल पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बालाघाट के तीन छात्र भारत लौट आएंगे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.