अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, रानीगांव के महिलाओं को किया गया सम्मानित
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट ।
रतनपुर... क्षेत्र के रानीगांव में गुरुवार 10 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम की महिलाओं को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रवण गहवई के द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया और नारी शक्ति के बारे में अपना विचार भी व्यक्त किये.इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती भावना शुक्ला द्वारा नारी शक्ति के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया.
इस अवसर पर पंच अजमेर खान,पंच गिरजा बाई देवांगन,उपसरपंच जनक देवांगन पंच जयप्रकाश गहवई,शेष नारायण गहवई, चंद्रप्रकाश कोरी पूर्व सरपंच विमला गहवई,श्रवण तंबोली,सावित्री कोरी,अन्नु धीवर,गुलाबा देवी डोंगरे के अलावा रानीगांव महिला शक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही. ग्राम पंचायत सचिव जयंत काछी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ.कार्यक्रम का सफल संचालन विधायक कमल ने किया.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.