Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 11, 2022

खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीलांचल संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने की शिरकत गढ़फुलझर में हुआ झमाझम जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

 खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीलांचल संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने की शिरकत


गढ़फुलझर में हुआ झमाझम जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम



बसना। खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी ए.एन. पाल के निर्देशानुसार ब्लॉक बसना के ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्पत अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती एवं प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर पूजन अर्चन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


इस कार्यक्रम में जैकरिया धुर्वा पार्टी गोंड बहाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान सुर संगम समिति बसना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया डांस में प्रथम स्थान वंशिका चौहान व द्वितीय मनीषा चौहान योगेश्वरी रहे। वही कवि सम्मेलन में प्रथम स्थान डीजेंद्र कुर्रे कोहिनूर द्वितीय स्थान मानक दास छत्तीसगढ़िया रहे एवं संगीत विधा में प्रथम स्थान संस्कार साहित्य मंच बसना व द्वितीय स्थान वीरेंद्र डडसेना रहे। सफल कार्यक्रम हेतु केदार नाथ दीवान, उपेंद्र प्रधान, डिजेन्द्र कुर्रे, हेमराज साहू, खिलेश बरिहा, मीरा पंडा, योगेश्वरी जगत, सरोजनी खटकर, वंशिका चौहान, वीरेन्द्र डड़सेना, राजेश चक्रधारी, शंकर कुमार को बधाई देते हुए कलाकारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 


 उक्त कार्यक्रम गढ़फुलझर प्रभारी हरजिंदर सिंह हरजु, सेवानिवृत्त सैनिक अश्विनी प्रधान, जनपद सदस्य पिरीत राम बरिहा, गढ़फुलझर सोसायटी अध्यक्ष शिव किशोर साहू, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, शरण दास राजन, पुनितराम डड़सेना, रेशमलाल प्रधान, लोकनाथ साव, मोहर लाल डड़सेना समेत नीलांचल सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad