Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 2, 2022

देश सेवा में अश्विन को मिला 'गोल्ड' मेडल, नीलांचल संस्थापक सम्पत को किया समर्पित पाकिस्तान बॉर्डर से घर लौटा फौजी, जगह-जगह हुआ भव्य सवागत

 


देश सेवा में अश्विन को मिला 'गोल्ड' मेडल, नीलांचल संस्थापक सम्पत को किया समर्पित पाकिस्तान बॉर्डर से घर लौटा फौजी, जगह-जगह हुआ भव्य सवागत

बसना  देश सेवा कर रिटायर होकर घर लौटे ताला निवासी फौजी अश्विन प्रधान का नीलांचल भवन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल ने वस्त्र परिधान से पुष्पहार व आरती चंदन-वंदन से भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए।  

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर में लगातार 27 साल से भारत मां की सेवा में करने के बाद रिटायर्ड होकर लौटे फौजी को नीलांचल भवन से जन्मभूमि तक ससम्मान श्री अग्रवाल ने अपने वाहन से ग्राम ताला छोड़ने पहुँचे। जगह-जगह फौजी अश्विनी और सम्पत अग्रवाल का अभिनंदन हुआ। ग्रामवासियों ने फौजी के सकुशल लौटने पर जल और दूध से पैर धोकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत देखकर रिटायर्ड फौजी समेत परिवाजन के आंखों से आंसू छलक पड़े। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। ताला के पुराने शिव मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 


सैनिक अश्विनी प्रधान ने बताया कि  28 मार्च 1995 को फौज में एक मुख्य आरक्षक के पद पर चयन हुआ था। अपने 27 वर्ष के कार्यकाल में कई जगह देश की सेवा करते रहे अपने कार्यकाल में कई दुश्मनों के छक्के छुड़ाए। श्रीनगर के एल.ओ.सी. बॉर्डर में अधिकांश समय रहा। अंततः 28 फरवरी  2022 को सेवानिवृत्त हो गया। 2 मार्च बुधवार को जम्मू से छत्तीसगढ़ लौटने पर जगह-जगह  स्वागत से अभिभूत हूँ। इस दौरान स्वागत में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू समाजसेवी जयंती अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, डेनियल पीटर, सोनू सोनवानी, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, कामेश बंजारा, हरजिंदर सिंह, उत्तर पटेल, आकाश सिन्हा, सुमित अग्रवाल, सिकंदर भोई, टंकेश्वर पटेल, देवेंद्र प्रधान, सुवर्धन प्रधान,  टीकाराम दास, अमृत चौधरी, राजेश प्रधान, मलकीत सिंह शिशुपाल प्रधान सुमित अग्रवाल सोनू सोनवानी, भागीरथी भोई, बालेश्वर प्रधान, अजय प्रधान, अजय पटवा, सुरेश पांडे, अमरप्रीत छाबडा आदि उपस्थित थे। 



सेवा सम्मान में मिला 'पदक' को सम्पत की किया समर्पित


रिटायर्ड फौजी अश्विनी प्रधान ने अपने 27 साल के देश सेवा से मिले सेवा सम्मान पदक (गोल्ड मेडल) को नीलांचल संस्थापक सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर समर्पित कर दिया और कहां कि हम सैनिक लोग बॉर्डर में देश की सेवा करते हैं लेकिन श्री अग्रवाल एक सैनिक के रूप में समाज सेवा करते हुए अपने क्षेत्र के जरूरतमंद, गरीब और निःसहाय लोगों की सेवा करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया है। जिससे प्रभावित होकर देश सेवा में मिले अपने सेवा सम्मान पदक को समर्पित कर सम्पत अग्रवाल से जुड़कर सेवा करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad