नोडल अधिकारी वैदे का दुर्ग हुआ स्थानांतरणनए नोडल अधिकारी होंगे राजेन्द्र रामटेके
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद। जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वैदे का स्थानांतरण सी बी एस कक्ष प्रधान कार्यालय, दुर्ग हो गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग के आदेशानुसार यह आदेश23 मार्च बुधवार को जारी किया गया है।प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनका स्थानांतरण किया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार सहकारी बैंक शाखा निपानी में किसानों के साथ हुए मामले को लेकर यह स्थान्तरण देखा जा रहा हैं और तत्काल चार्ज लेकर प्रधान कार्यालय दुर्ग को अवगत कराने का आदेश जारी किया गया है। सत्येंद्र वैदे को हटाए जाने पर इसे निपानी बैंककांड और बीते तीन दिन बैंक में हुई तालाबन्दी और धरना प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा हैं। यहां नोडल अधिकारी सत्येंद्र वैदे अपनी योग्यता साबित करने में असमर्थ रहें हैं तथा मारो शाखा प्रबंधक राजेन्द्र रामटेके को आगामी आदेश तक नोडल अधिकारी बालोद में पदस्थ किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.